जसवंत सिंह की हालत अब भी गंभीर
Advertisement

जसवंत सिंह की हालत अब भी गंभीर

पूर्व भाजपा नेता जसवंत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके सिर में चोट लगी है। अपने घर में गिरने के बाद 76 वर्षीय जसवंत को शुक्रवार को आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कोमा में हैं। पूर्व रक्षामंत्री जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।

नई दिल्ली : पूर्व भाजपा नेता जसवंत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके सिर में चोट लगी है। अपने घर में गिरने के बाद 76 वर्षीय जसवंत को शुक्रवार को आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कोमा में हैं। पूर्व रक्षामंत्री जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और कोई फर्क नहीं आया है।’ वाजपेयी सरकार में रक्षा के अलावा विदेश और वित्त मंत्री भी रह चुके सिंह को इस साल तब भाजपा से निष्कासित कर दिया गया जब उन्होंने पार्टी टिकट नहीं मिलने के बाद राजस्थान के बाड़मेर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया।

Trending news