केजरीवाल के इनकार के बावजूद उन्हें दी जा रही है सुरक्षा: शिंदे

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने आज कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के बार बार मना करने के बावजूद उन्हें जानकारी दिये बिना सुरक्षा कवर मुहैया कराया जा रहा है।

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने आज कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के बार बार मना करने के बावजूद उन्हें जानकारी दिये बिना सुरक्षा कवर मुहैया कराया जा रहा है। शिंदे ने कहा कि सरकार और गृह मंत्रालय का कर्तव्य है कि वह अति विशिष्ट लोगों :वीवीआईपी: की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
संवाददाताओं के सवालों के जवाब में शिन्दे ने कहा कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनने के तत्काल बाद सुरक्षा मुहैया करायी गयी लेकिन उन्होंने सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया। दिल्ली पुलिस को उन्होंने लिखित दिया है कि उन्हें सुरक्षा नहीं चाहिए। हालांकि केजरीवाल की जानकारी के बिना उन्हें सुरक्षा कवर मुहैया कराया जा रहा है। शिन्दे ने बताया कि केजरीवाल को सुरक्षा एजेंसियों ने तीन बार सुरक्षा लेने के लिए कहा ,लेकिन उन्होंने दो बार इंकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल की सुरक्षा का कार्य दिल्ली पुलिस कर रही है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक से बात कर उनसे कहा है कि कौशाम्बी स्थित केजरीवाल के आवास की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.