दो महीने के बाद पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
Advertisement

दो महीने के बाद पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

पाकिस्तानी सैनिकों ने, नियंत्रण रेखा पर करीब दो महीने की शांति के बाद शुक्रवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

fallback

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने, नियंत्रण रेखा पर करीब दो महीने की शांति के बाद शुक्रवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू जिले में एक भारतीय चौकी को निशाना बनाया और करीब 25 मिनट तक दोनों पक्षों में गोलीबारी होती रही। गुरुवार से लेकर पिछले 24 घंटों के दौरान संघर्षविराम उल्लंघन की यह दूसरी घटना है।
चार दिन बाद दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) की बैठक होने वाली है। इस बैठक में दोनों पक्ष जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन के मामलों को रोकने के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी जवानों ने नियंत्रण रेखा पर अखनूर सेक्टर में गिगरियाल चौकी पर शुक्रवार दोपहर बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी छोटे और स्वचालित हथियारों से जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों से करीब 25 मिनट तक गोलीबारी होती रही।
राज्य के सांबा सेक्टर में गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना में सीमा सुरक्षा बल का एक अधिकारी घायल हुआ था। पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि 68वीं बटालियन के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह हीरा नगर सेक्टर की मनयारी चौकी पर घायल हुए।
दोनों पक्षों के बीच पुंछ जिले में चकन दा बाग सेक्टर में सीमा पर बटालियन कमांडरों की बुधवार को हुई फ्लैग मीटिंग के तत्काल बाद ये दोनों संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं हुई हैं। (एजेंसी)

Trending news