पाकिस्तान शनिवार को 152 भारतीय मछुआरों को करेगा रिहा
Advertisement

पाकिस्तान शनिवार को 152 भारतीय मछुआरों को करेगा रिहा

सोमवार को नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नई भारत सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व सद्भावनापूर्ण संकेत के तौर पर पाकिस्तान शनिवार को 152 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा।

कराची : सोमवार को नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नई भारत सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व सद्भावनापूर्ण संकेत के तौर पर पाकिस्तान शनिवार को 151 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा।
यहां स्थित मलीर जेल के एक अधिकारी ने बताया कि जेल के अधिकारियों को इस्लामाबाद से 151 मछुआरों को रिहा करने के आदेश मिल गए हैं। इन मछुआरों को लाहौर में वाघा सीमा ले जाया जाएगा।
भारतीय मछुआरे मलीर जेल में ही बंद हैं।
अधिकारी ने बातया ‘‘सरकार ने सद्भावनापूर्ण संकेत के तौर पर 151 गरीब मछुआरों को रिहा करने का निर्णय किया है।’’ जेल के एक सूत्र ने बताया ‘‘विभिन्न भारतीय राज्यों के इन मछुआरों को कपड़े, कुछ नकद राशि, उपहार दिये जाएंगे और बस द्वारा कराची से लाहौर ले जाया जाएगा।’’ (एजेंसी)

Trending news