पाकिस्तान ने फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन, भारतीय चौकियों को बनाया निशाना
Advertisement

पाकिस्तान ने फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन, भारतीय चौकियों को बनाया निशाना

युद्धविराम का एक बार फिर से उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू जिले में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से अग्रिम भारतीय चौकियों को निशाना बनाया जिस पर भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की।

जम्मू : युद्धविराम का एक बार फिर से उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू जिले में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से अग्रिम भारतीय चौकियों को निशाना बनाया जिस पर भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की।

रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने आज यहां बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू जिले के पल्लानवाला में अग्रिम चौकियों पर बीती देर रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर छोटे हथियारों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब दिया जिस पर दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

नगरोटा स्थित 16वीं कोर के लेफ्टिनेंट जनरल के एच सिंह ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सात घंटे से भी कम समय में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा युद्धविराम उल्लंघन का यह दूसरा और जुलाई महीने में आठवां मामला है।

कल पाक सैनिकों ने पुंछ जिले के मेंधर सेक्टर के बालाकोटे क्षेत्र में अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। 20 जुलाई को पाकिस्तानी रेंजरों ने युद्धविराम उल्लंघन की एक बड़ी घटना में जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के गांवों में मोर्टार बमों से भारी गोलीबारी की थी जिसमें घरों को नुकसान पहुंचा और पालतू जानवर मारे गए।

Trending news