पवन बंसल का चंडीगढ़ से चुनाव लड़ना लगभग तय
Advertisement

पवन बंसल का चंडीगढ़ से चुनाव लड़ना लगभग तय

कांग्रेस ने गुरुवार को संकेत दिया कि पवन कुमार बंसल चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए उसके प्रत्याशी होंगे और कहा कि पूर्व रेलमंत्री पर कथित दाग महज ‘अटकल है’ जिसका सच्चाई से कुछ लेना देना नहीं है।

fallback

नई दिल्ली : कांग्रेस ने गुरुवार को संकेत दिया कि पवन कुमार बंसल चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए उसके प्रत्याशी होंगे और कहा कि पूर्व रेलमंत्री पर कथित दाग महज ‘अटकल है’ जिसका सच्चाई से कुछ लेना देना नहीं है।
चंडीगढ़ के प्रभारी कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने कहा कि बंसलजी हमारे सम्मानित नेता हैं। जब सूची जारी होगी और उसमें चंडीगढ़ का नाम होगा तब आपको पता चल जाएगा कि असलियत क्या है। उन्होंने कहा कि बंसल का नाम प्राथमिकी या आरोपपत्र में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि एक गैर सरकारी संगठन ने इसी मामले में जनहित याचिका दायर की थी जिसे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया। यह सब (बंसल पर) बस मीडिया की अटकल है जिसका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति चंडीगढ़ के लिए बंसल के नाम पर पहले ही मुहर लगा चुकी है लेकिन 194 उम्मीदवारों की बड़ी घोषणा करने के दौरान किसी भी विवाद से बचने के लिए उनके नाम की घोषणा पहली सूची में नहीं की गई। सूत्रों के अनुसार दूसरी सूची या बाद की सूची में बंसल का नाम होगा। (एजेंसी)

Trending news