हरियाणा, महाराष्ट्र में मोदी का चुनाव प्रचार 4 अक्टूबर से
Advertisement

हरियाणा, महाराष्ट्र में मोदी का चुनाव प्रचार 4 अक्टूबर से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा और महाराष्ट्र में चार अक्तूबर से भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं पार्टी ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के प्रयासों के तहत विधानसभा चुनावों में सुशासन और विकास के मुद्दों पर जोर देने का फैसला किया है।

हरियाणा, महाराष्ट्र में मोदी का चुनाव प्रचार 4 अक्टूबर से

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा और महाराष्ट्र में चार अक्तूबर से भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं पार्टी ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के प्रयासों के तहत विधानसभा चुनावों में सुशासन और विकास के मुद्दों पर जोर देने का फैसला किया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और एम. वेंकैया नायडू भी दोनों राज्यों में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने यह जानकारी देते हुए बताया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा और महाराष्ट्र के लिए पार्टी के चुनाव प्रचार की शुरूआत करते हुए 4 से 13 अक्तूबर के बीच चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वह अपने अभियान के पहले दिन हरियाणा के करनाल में एक रैली को संबोधित करेंगे तथा महाराष्ट्र के कोल्हापुर, बीड़ और मुंबई में भी तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।’

पार्टी द्वारा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। वे इन दोनों राज्यों में तीन से पांच दिन तक चुनाव प्रचार करेंगे। इन राज्यों में भाजपा का जोर कांग्रेस के ‘कुशासन’ को रेखांकित करने और लोगों को सुशासन मुहैया कराने एवं विकास पर होगा।

Trending news