मछुआरों की रिहाई के लिए दखल दे केंद्र : जयललिता
Advertisement

मछुआरों की रिहाई के लिए दखल दे केंद्र : जयललिता

तमिलनाडु की सरकार ने हाल ही में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 43 भारतीय मछुआरों की रिहाई तथा उनकी 55 नौकाओं को मुक्त कराने के लिए केंद्र से दखल की मांग की है।

मछुआरों की रिहाई के लिए दखल दे केंद्र : जयललिता

चेन्नई : तमिलनाडु की सरकार ने हाल ही में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 43 भारतीय मछुआरों की रिहाई तथा उनकी 55 नौकाओं को मुक्त कराने के लिए केंद्र से दखल की मांग की है।

राज्य की मुख्यमंत्री जयललिता ने बीते 22 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि केंद्र मछुआरों की रिहाई के लिए दबाव बनाए। राज्य सरकार ने आज उनका यह पत्र मीडिया को जारी किया। तमिलनाडु के इन मछुआरों को 16 से 21 जुलाई के बीच गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पाक खाड़ी में तमिलनाडु के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने के पारंपरिक अधिकारों तथा कच्चतीवू द्वीप पर अपने अधिकार को बहाल करने को प्रतिबद्ध है।

जयललिता ने कहा कि सरकार को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को श्रीलंका के साथ सुलझा हुआ मुद्दा नहीं मानना चाहिए क्योंकि 1974 और 1976 के समझौतों की वैधानिकता को उच्चतम न्यायालय में राज्य सरकार की ओर से चुनौती दी गई है। इन समझौतों के तहत कच्चतीवू को श्रीलंका के सुपुर्द किया गया है।

Trending news