राहुल गांधी में हैं सच्चे नेता के सभी गुण: कांग्रेस

कांग्रेस ने आज कहा कि राहुल गांधी में सच्चे नेता के सभी गुण हैं पार्टी में उनके नेतृत्व गुणों को लेकर कोई भ्रम नहीं है। कांग्रेस ने यह बयान पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह की उन टिप्पणियों को लेकर उठे विवाद पर विराम लगाने के उद्देश्य से की जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल में शासन स्वभाव की कमी है।

नई दिल्ली : कांग्रेस ने आज कहा कि राहुल गांधी में सच्चे नेता के सभी गुण हैं पार्टी में उनके नेतृत्व गुणों को लेकर कोई भ्रम नहीं है। कांग्रेस ने यह बयान पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह की उन टिप्पणियों को लेकर उठे विवाद पर विराम लगाने के उद्देश्य से की जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल में शासन स्वभाव की कमी है।

कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा, सिंह ने अपनी टिप्पणियों को स्पष्ट किया है। उनका आशय था कि राहुल गांधी में सत्ता की ललक नहीं है। हम नहीं मानते कि यह अयोग्यता है। वास्तव में हम उनका सम्मान करते हैं जो बलिदान करते हैं। उनमें सच्चे नेता के सभी गुण हैं। वह हमारे दूसरे सबसे बड़े नेता हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी की उन टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर पार्टी की धर्मनिरपेक्षता का झुकाव अल्पसंख्यकों के पक्ष में हुआ है और इसके चलते पार्टी में लोगों का विश्वास का कुछ क्षरण हुआ है, अहमद ने कहा कि यह केरल के संदर्भ में किया गया था जहां वह बोल रहे थे और उसका कोई राष्ट्रीय आयाम नहीं था। अहमद ने कहा कि कांग्रेस की केरल इकाई ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि एंटनी का बयान केरल आधारित था।

  

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.