MNS के मुखिया राज ठाकरे `नौसिखिया` हैं: शिवसेना

शिवसेना ने दो दिन पहले राज्य में टोल संग्रह के विरुद्ध चलाए गए रास्ता रोको कार्यक्रम की असफलता पर शुक्रवार को महाराष्ट्र निर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा।

ज़ी मीडिया ब्यूरो
मुंबई: शिवसेना ने दो दिन पहले राज्य में टोल संग्रह के विरुद्ध चलाए गए रास्ता रोको कार्यक्रम की असफलता पर शुक्रवार को महाराष्ट्र निर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा। यही नहीं उन्हें `नौसिखिया` करार दिया।
शिवसेना ने पार्टी ने मुखपत्र `सामना` के एक संपादकीय में लिखा है कि ऐसा विचार था कि मनसे के रास्ता रोका कार्यक्रम की वजह से पूरा राज्य थम जाएगा और सड़कें सुनसान हो जाएंगी और सिर्फ कार्यकर्ता नजर आएंगे। संपादकीय में राज ठाकरे का नाम लिए बिना उन पर कीचड़ उछालते हुए लिखा, इसके उलट सड़कों पर चहलपहल थी और प्रदर्शनकारी दोपहर 2 बजे से पहले घर लौट गए।

संपादकीय में कहा गया, राज्य के इतिहास में इससे पहले कोई विरोध-प्रदर्शन इतनी नाकामी के साथ खत्म नहीं हुआ। यह कहा गया है कि राज्य में आक्रामक शिव सैनिकों की जरूरत है। विरोध-प्रदर्शन के नाम पर ड्रामा की कोई जगह नहीं है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.