श्रीलंका की नीति का अंत राजीव गांधी की हत्या के रूप में हुआ: नटवर सिंह
Advertisement

श्रीलंका की नीति का अंत राजीव गांधी की हत्या के रूप में हुआ: नटवर सिंह

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने एक अंग्रेजी चैनल से बातचीत में कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कैबिनेट से विचार विमर्श के बगैर वर्ष 1987 में श्रीलंका में भारतीय शांति सेना भेजी थी।

श्रीलंका की नीति का अंत राजीव गांधी की हत्या के रूप में हुआ: नटवर सिंह

ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने एक अंग्रेजी चैनल से बातचीत में कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कैबिनेट से विचार विमर्श के बगैर वर्ष 1987 में श्रीलंका में भारतीय शांति सेना भेजी थी। नटवर सिंह ने यह दावा अपनी  आने वाली आत्मकथा में किया है। उन्होंने बातचीत में कहा कि राजीव गांधी को इस बारे में गलत सलाह दी गई थी। नटवर सिंह की आत्मकथा: वन लाईफ इज नॉट इनफ, जल्द ही रिलीज होने वाली है। नटवर सिंह के मुताबिक बिनी स्पष्ट ब्रीफिंग ऑबजेक्टिव के भारतीय शांति सेना को श्रीलंका भेजा गया। उन्होंने कहा है कि राजीव गांधी की श्रीलंका की नीति का अंत 1991 में उनकी हत्या के रूप में हुआ।

गौर हो कि नटवर सिंह नेहरू-गांधी परिवार को लेकर लगातार खुलासे कर रहे हैं। नटवर सिंह ने चंद दिन पहले एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में यह दावा किया था कि वर्ष 2004 में सोनिया गांधी ने अंतरआत्मा की वजह से प्रधानमंत्री पद नहीं ठुकराया था बल्कि बेटे राहुल गांधी के दबाव के कारण सोनिया गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनीं। कांग्रेस नटवर सिंह के दावों को सिरे से खारिज कर रही है।

Trending news