दुष्‍कर्म मामला: बसपा सांसद धनंयज सिंह पुलिस हिरासत में

दिल्ली की एक अदालत ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद धनंजय सिंह को दुष्कर्म के एक मामले में एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट बबीता पुनिया ने दिल्ली पुलिस को बसपा विधायक से एक 42 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के मामले में पूछताछ करने की अनुमति दी है।

नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद धनंजय सिंह को दुष्कर्म के एक मामले में एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट बबीता पुनिया ने दिल्ली पुलिस को बसपा विधायक से एक 42 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के मामले में पूछताछ करने की अनुमति दी है।
धनंजय पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला ने पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि सांसद ने उसके साथ कई बार बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया। एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि धनंजय ने पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 स्थित उसके घर पर जुलाई 2005 से मार्च 2009 तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.