जन समस्याओं का समाधान सड़क से नहीं : वीके सिंह
Advertisement

जन समस्याओं का समाधान सड़क से नहीं : वीके सिंह

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हर बार सड़कों पर उतर कर लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सकता।

शिरडी : पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हर बार सड़कों पर उतर कर लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सकता। जनरल सिंह और उनकी पत्नी ने गुरुवार को यहां साईबाबा मंदिर के दर्शन किये।
केजरीवाल सरकार के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘अगर आप सड़कों पर उतरते हैं तो उससे लोगों का क्या भला होगा।’ उन्होंने कहा कि राजनीति में उतरने के बाद चीजें बदल जाती हैं इसलिए केजरीवाल के गुर अन्ना हजारे ने उन्हें राजनैतिक दल नहीं बनाने की सलाह दी थी।
उन्होंने कहा कि हजारे ने 17 सूत्री कार्यक्रम तैयार किए हैं और उस पर राजनैतिक दलों से समर्थन मांगा है। सिंह ने कहा कि अन्ना हजारे ने बुधवार की बैठक में उन्हें बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हजारे के पत्र का जवाब दिया है और उनके कार्यक्रम का समर्थन किया है। तीसरे मोर्चे की व्यवहार्यता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर 15 अलग-अलग राजनैतिक दल शामिल हुए तो कोई काम नहीं हो सकता। (एजेंसी)

Trending news