पाक सुरक्षा बलों की गोलीबारी में गई दो महिलाओं की जान
Advertisement

पाक सुरक्षा बलों की गोलीबारी में गई दो महिलाओं की जान

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गई भारी गोलाबारी से बुधवार को एक परिवार की दो महिलाओं की जान चली गयी जबकि 15 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान की ओर से पिछले करीब एक हफ्ते से अधिक समय से लगातार किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन में आठ लोगों की जान जा चुकी है।

जम्मू : पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गई भारी गोलाबारी से बुधवार को एक परिवार की दो महिलाओं की जान चली गयी जबकि 15 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान की ओर से पिछले करीब एक हफ्ते से अधिक समय से लगातार किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन में आठ लोगों की जान जा चुकी है।

पाकिस्तानी रेंजर्स ने 192 किमी लंबी सीमा पर कल रात से 50 सीमा चौकियों और 35 रिहायशी बस्तियों को निशाना बनाया। गोलाबारी में बढ़ोतरी से पलायन शुरू हो गया है और सीमावर्ती गांवों से करीब 16 हजार लोग सुरक्षित इलाकों में चले गये हैं। पाकिस्तान की गोलाबारी में 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनमें आज घायल हुए 15 लोग शामिल हैं।

सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल मनगोत्रा ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने आज सुबह साढ़े सात बजे सांबा जिले के अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे चिलेरी गांव को निशाना बनाया। मोर्टार गोलाबारी में शकुंतला देवी एवं उनकी पुत्रवधू पोली देवी मारी गई जबकि उनका पति एवं पोली के दो बच्चे घायल हो गये। इस गांव की आबादी 1700 है और गांव के सभी निवासी सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर गये हैं। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास मेंढर एवं पुंछ सेक्‍टरों में कल रात से गोलाबारी बंद है क्योंकि इससे पहले भारतीय सुरक्षा बलों ने समुचित जवाबी कार्रवाई की थी।

Trending news