नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ने यह साबित किया है कि पार्टी गठबंधन सरकार सफलतापूर्वक चला सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के 10 सालों के कार्यकाल में कुछ समझौते भले ही करने पड़े हैं, लेकन वे सतही रहे हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या 2004 में सरकार का नेतृत्व संभालने के बाद से उनकी छवि प्रभावित हुई है, उन्होंने कहा कि आप मेरे बारे में क्या सोचते हैं और देश क्या सोचता है मैं इसके बारे में कोई अनुमान नहीं लगा सकता, लेकिन जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि मैंने पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण की भावना के साथ देश की सेवा करने की कोशिश की है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं जब प्रधानमंत्री बना तो आम धारणा यह थी कि कांग्रेस पार्टी गठबंधन सरकार चलाने में सक्षम नहीं है। कांग्रेस की गठबंधन सरकार चलाने की क्षमता जांची गई और हमने यह साबित किया कि कांग्रेस पार्टी गठबंधन सरकार एक बार नहीं, बल्कि दो बार सफलतापूर्व चला सकती है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में कुछ समझौता करना पड़ा, लेकिन मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि ये समझौते सतही तौर पर ही थे, जो राष्ट्रीय समस्या को सुलझाने की हमारी क्षमता को किसी भी रूप में प्रभावित नहीं करते। (एजेंसी)
प्रधानमंत्री
गठबंधन सरकार में कुछ समझौते करने पड़े: मनमोहन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ने यह साबित किया है कि पार्टी गठबंधन सरकार सफलतापूर्वक चला सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के 10 सालों के कार्यकाल में कुछ समझौते भले ही करने पड़े हैं, लेकन वे सतही रहे हैं।
Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.