कर्नाटक विधानसभा चुनाव: आज बेंगलुरु में नरेंद्र मोदी की रैली
Advertisement

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: आज बेंगलुरु में नरेंद्र मोदी की रैली

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बेंगलुरु में मोदी की चुनावी रैली से भाजपा को बहुत उम्मीद है।

ज़ी न्यूज ब्यूरो
बेंगलुरु: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बेंगलुरु में मोदी की चुनावी रैली से भाजपा को बहुत उम्मीद है। कर्नाटक में 5 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर सभी पार्टियों के नेता युद्ध स्तर पर अपने-अपने उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे हैं।
भाजपा के लिए यह चुनाव इसलिए अहम है क्योंकि राज्य में पार्टी के सबसे बड़े नेता येदियुरप्पा भाजपा से अलग होकर नई पार्टी बना चुके हैं। कहा जाता है कि प्रदेश में येदियुरप्पा की जबरदस्त पकड़ है। येदियुरप्पा की पार्टी कर्नाटक में भाजपा के लिए बड़ा खतरा पैदा सकती है। उधर भाजपा दक्षिण भारत के अपने एक मात्र किले को बचाने में पूरा दमखम लगा दी है। कर्नाटक में नरेंद्र मोदी की यह पहली रैली है। मोदी से पहले भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज जैसे बड़े नेता चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

Trending news