भाजपा के अल्पसंख्यक नेता शाहनवाज हुसैन हारे

भाजपा की मुस्लिम छवि और बिहार के मुखर नेता शाहनवाज हुसैन भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में पराजित रहे। हुसैन को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी शैलेश कुमार ने करीब 9000 मतों से पराजित किया।

पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुस्लिम छवि और बिहार के मुखर नेता शाहनवाज हुसैन भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में पराजित रहे। हुसैन को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी शैलेश कुमार ने करीब 9000 मतों से पराजित किया।
बिहार की 40 लोकसभा सीटों में 31 पर भाजपा नीत राजग के प्रत्याशियों की बढ़त बनी हुई है। 2006 के उप चुनाव में इस सीट से जीते शाहनवाज 2009 के आम चुनाव में भी विजयी हुए थे। इससे पहले वे मुस्लिम बहुल किशनगंज लोकसभा सीट से 1999 में चुनाव जीते थे। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.