मुंबई उत्तर-मध्य सीट : प्रिया को कड़ी टक्कर
Advertisement

मुंबई उत्तर-मध्य सीट : प्रिया को कड़ी टक्कर

वर्तमान सांसद और मुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रिया दत्त अपने पिता सुनील दत्त की विरासत आगे बढ़ा रही हैं और इस सीट पर भाजपा ने पूनम महाजन और सपा ने फरहान आजमी चुनावी मैदान में उतारा है।

fallback

मुंबई : वर्तमान सांसद और मुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रिया दत्त अपने पिता सुनील दत्त की विरासत आगे बढ़ा रही हैं और इस सीट पर भाजपा ने पूनम महाजन और सपा ने फरहान आजमी चुनावी मैदान में उतारा है।

राजनीतिक विश्लेषकों ने कहा कि दत्त की विरासत को इस बार पहली बार भाजपा उम्मीदवार पूनम महाजन से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के फरहान आजमी भी चुनाव लड़ रहे हैं जिनकी नजरें इस सीट पर चार लाख मुस्लिमों और ढाई लाख उत्तर भारतीयों पर रहेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से ज्यादा इस सीट को सुनील दत्त के लिए जाना जाता रहा है। दत्त वर्ष 1984 में इसी सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। इस सीट पर भाजपा का कोई कार्यकर्ता नहीं हुआ करता था और दत्त की जीत निश्चित मानी जाती थी।
विश्लेषकों ने कहा कि सभी विधायक और पाषर्द सुनील दत्त के करीबी हुआ करते थे और एक समय था जब दत्त सहित सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में विधायक कांग्रेसी थे। उन्होंने कहा कि लेकिन अब स्थिति बदल चुकी हैं। सूत्रों ने कहा कि सत्ता विरोधी लहर बड़े स्तर पर है। प्रिया दत्त को विधायकों का स्थानीय समर्थन हासिल नहीं है।
प्रिया ने जब नामांकन भरा तो कुर्ला विधायक मोहम्मद आरिफ नसीम खान और कालिना विधायक कृपाशंकर सिंह संदिग्ध रूप से गैरजाहिर रहे। बांद्रा पश्चिम के विधायक बाबा सिद्दीकी और विले पार्ले विधायक कृष्ण हेगड़े के अलावा प्रिया को किसी स्थानीय कांग्रेसी नेता से समर्थन नहीं मिल रहा है। (एजेंसी)

Trending news