नफरत का कारोबार करता है विपक्ष: सोनिया गांधी
Advertisement

नफरत का कारोबार करता है विपक्ष: सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। असम के लखीमपुर में रविवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष नफरत का कारोबार करता है। कांग्रेस ने विकास और समाज के हर वर्ग के लोगों की तरक्‍की में अहम भूमिका निभाई है। बातें करने और काम करने में काफी अंतर है। विपक्ष सिर्फ बातों में यकीन करता है।

fallback

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

लखीमपुर (असम) : भाजपा पर प्रहार तेज करते हुए संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि विपक्षी दल बस ‘बड़ी बड़ी बातें’ करता है और ‘नफरत की राजनीति’ में यकीन करता है।
सोनिया गांधी ने रविवार को विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। असम के लखीमपुर में रविवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष नफरत का कारोबार करता है। कांग्रेस ने विकास और समाज के हर वर्ग के लोगों की तरक्‍की में अहम भूमिका निभाई है। बातें करने और काम करने में काफी अंतर है। विपक्ष सिर्फ बातों में यकीन करता है। कांग्रेस ने देश की गंगा-जमुना संस्कृति मजबूत की है लेकिन भाजपा देश को कमजोर करने पर तुली है।
उन्‍होंने सवालिया लहजे में कहा कि केंद्र में जब बीजेपी की सरकार थी तो क्‍या किया। विकास सिर्फ बातों से नहीं होता है। विकास की कई योजनाओं को कांग्रेस ने इस बार के घोषणापत्र में शामिल किया है। हम घोषणापत्र के एक एक वादे को पूरा करेंगे। कांग्रेस ने अब तक लोगों से जो भी वादे किए, उसे पूरा किया।
उन्‍होंने कांग्रेस की उपलब्धियों गिनाते हुए कहा कि पार्टी ने देशवासियों को आरटीआई, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा दिए हैं। आदिवासियों की सुरक्षा के लिए हमने विशेष कानून को पास किया।
पूर्वोत्‍तर के निवासी वास्‍तविक राष्‍ट्रीवाद को जानते हैं। हम यह उम्‍मीद करते हैं कि आप उन लोगों के झांसे में नहीं आएंगे जो राष्‍ट्रवाद को ढोल पीट रहे हैं। सोनिया ने रैली में मौजूद लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील पार्टी को जिताने की अपील की।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम झूठे वादे नहीं करते। हम जो वादे करते हैं, उसे पूरा करते हैं। कांग्रेस ‘हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की’ में विश्वास करती है।उन्होंने कहा कि आजादी से पहले असम और अन्य स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता देश के लिए बलिदान देते रहे और आजादी के बाद कांग्रेस ही राष्ट्रनिर्माण में लगी रही।

Trending news