मंगलयान के प्रक्षेपण पथ में सुधार का पहला परीक्षण कामयाब

मंगल ग्रह की तरफ बढ़ते भारत के पहले अंतरिक्ष यान को उसके सही प्रक्षेप पथ पर बनाए रखने के लिए इसरो ने उसमें सुधार का पहला परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया।

चेन्नई: मंगल ग्रह की तरफ बढ़ते भारत के पहले अंतरिक्ष यान को उसके सही प्रक्षेप पथ पर बनाए रखने के लिए इसरो ने उसमें सुधार का पहला परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया। मंगलयान इस समय पृथ्वी से करीब 29 लाख किलोमीटर दूर है।
इसरो ने एक बयान में कहा कि अंतरिक्ष यान का पहला ट्रैजेक्टरी करेक्शन मैनोवर (टीसीएम) सुबह साढे छह बजे 40.5 सेकंड की गति वाले 22 न्यूटन थ्रस्टर्स को प्रक्षेपित करके सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। अंतरिक्ष यान पृथ्वी से करीब 29 लाख किलोमीटर की दूरी पर है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.