BCCI ने पद्म पुरस्कारों के लिए महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली के नामों की सिफारिश की

BCCI ने पद्म पुरस्कारों के लिए महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली के नामों की सिफारिश की

ज़ी मीडिया ब्यूरो
नईं दिल्ली: एक तरफ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया संघर्ष कर रही है और पांच मैचो की सीरीज में 2-1 से पिछड़ गई है तो दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और आउट ऑफ फॉर्म चल रहे विराट कोहली के नामों की सिफारिश पद्म भूषण एवं पद्मश्री पुरस्कारों के  लिए की है।

बीसीसीआई ने धोनी और कोहली के नामों की सिफारिश खेल मंत्रालय से की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कप्तान मिताली राज का नाम पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित किया है। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पद्मश्री पुरस्कार से 2009 में सम्मानित किया जा चुका है।
 
धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे और टी20 का वर्ल्ड कप जीता। इसके अलावा पिछले साल भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया। धोनी की कप्तानी में भारत ने सीमित ओवर के सभी महत्वपूर्ण आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं। जहां तक विराट कोहली की बात है तो इस इंग्लैंड दौरे को छोड़ दिया जाए कोहली ने देश के लिए विराट प्रदर्शन किया है। क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन को नकारा नहीं जा सकता है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.