हॉकी विश्व कप के लिए भारत ने किया क्वालीफाई

भारतीय पुरूष हॉकी टीम रविवार को राबोबैंक हॉकी विश्व कप के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई कर गई।

नई दिल्ली : भारतीय पुरूष हॉकी टीम रविवार को राबोबैंक हॉकी विश्व कप के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई कर गई। एफआईएच की ओर से जारी ताजा विज्ञप्ति में भारत के क्वालीफाई करने की जानकारी दी गई है।
विश्व कप अगले साल हेग में 31 मई से 15 जून के बीच खेला जाएगा। फिलहाल 11 पुरूष टीमों और 11 महिला टीमों ने राबोबैंक विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। अब दो टीमों के लिए स्थान बचा है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.