`भारतीय फुटबाल की तस्वीर बदल देगा आईएसएल`

फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर ने एक बार भारतीय फुटबाल को सोयी ताकत बताया था और इंडियन सुपर लीग से जुड़े लोगों को विश्वास है कि यह बहुचर्चित प्रतियोगिता भारतीय फुटबाल की तस्वीर बदलने में सफल रहेगी।

मुंबई : फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर ने एक बार भारतीय फुटबाल को सोयी ताकत बताया था और इंडियन सुपर लीग से जुड़े लोगों को विश्वास है कि यह बहुचर्चित प्रतियोगिता भारतीय फुटबाल की तस्वीर बदलने में सफल रहेगी। सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली उन शख्सियतों में शामिल हैं जिन्होंने आईएसएल की फ्रेंचाइजी खरीदी हैं।
प्रतियोगिता की आयोजक आईएमजी रिलायंस की अध्यक्षा नीता अंबानी ने कहा, मैं इंडियन सुपर लीग के आठ भागीदारों का स्वागत करती हूं। हम सभी मिलकर एक ऐसा जीवंत तंत्र विकसित करेंगे जो भारतीय फुटबाल को गति प्रदान करेगा। एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने इसे भारतीय फुटबाल के इतिहास में सबसे रोमांचक दौर करार दिया।
उन्होंने कहा, फुटबाल में भारत के लंबे और गौरवपूर्ण इतिहास में कोई भी दौर वर्तमान की तरह उत्साहवर्धक नहीं रहा। आज का दिन भारतीय फुटबाल में विशेष दिन के रूप में याद किया जाएगा क्योंकि आठ शीर्ष हस्तियों और उद्योगपतियों को इंडियन सुपर लीग के जरिये इस खेल से जोड़ा गया है।
(एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.