महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म का पोस्टर लॉन्च

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी यानी माही के फैंस लिए खुशखबरी है। उनके जीवन पर बन रही फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च हो गया। इस बायोपिक का नाम एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी रखा गया है।

महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म का पोस्टर लॉन्च

ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी यानी माही के फैंस लिए खुशखबरी है। उनके जीवन पर बन रही फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च हो गया। इस बायोपिक का नाम एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी रखा गया है।

फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे करेंगे जो ए वेडनेसडे और स्पेशल 26 जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं। धोनी की भूमिका में काय पो छे फिल्म के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए सुशांत सिंह निर्माण के क्षेत्र में भी उतर रहे हैं। यह फिल्म धोनी के जीवन पर आधारित होगी और इसमें धोनी के जीवन का तकरीबन हर किस्सा बयां करने की कोशिश होगी। एमएस धोनी के ऊपर इस बॉयोपिक के फर्स्‍ट लुक में सुशांत सिंह राजपूत क्रिकेटर हीरो के तौर पर फिल्‍माए गए हैं।

फिल्म के पोस्टर को लेकर धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने ट्वीट किया। इसमें लिखा कि पिछले कई दिनों से चल रही अफवाहें दूर हुई। यह सभी झूठी थी। ये रहा सच.... बूम!!!"

 

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.