गूगल सर्च में सबसे आगे पहलवान सुशील कुमार
Advertisement

गूगल सर्च में सबसे आगे पहलवान सुशील कुमार

भारतीय खिलाड़ियों के राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन से आनलाइन भी सनसनी फैली हुई थी जिसमें स्वर्ण पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया था।

गूगल सर्च में सबसे आगे पहलवान सुशील कुमार

नई दिल्ली : भारतीय खिलाड़ियों के राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन से आनलाइन भी सनसनी फैली हुई थी जिसमें स्वर्ण पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया था।

20वें राष्ट्रमंडल खेल समाप्त हो गये हैं, जिसमें भारत ने 15 स्वर्ण, 30 रजत और 19 कांस्य पदक से कुल 64 पदक हासिल किये। पदक तालिका में भारतीय दल इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, कनाडा और स्काटलैंड के बाद पांचवें स्थान पर रहा।

सुशील गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले एथलीट रहे। भारतीय कुश्ती दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण सहित कुल 13 पदक अपनी झोली में डाले। बैडमिंटन खेल स्पर्धाओं में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला खेल रहा जिसमें पारूपल्ली कश्यप 32 साल बाद खेलों में बैडमिंटन स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष खिलाड़ी बने।

भारत के लिए उनका स्वर्ण हासिल करना ऐतिहासिक जीत थी, जिससे आनलाइन भी काफी सनसनी फैल गयी थी। मुक्केबाजी और कुश्ती खेलों के मामले में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

अन्य भारतीय एथलीटों में विजेंदर सिंह (मुक्केबाजी), योगेश्वर दत्त (कुश्ती), विकास गौड़ा (एथलेटिक्स) और कश्यप (बैडमिंटन) को आनलाइन काफी सर्च किया गया।

Trending news