पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को दिल का दौरा पड़ा, हालत स्थिर
Advertisement

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को दिल का दौरा पड़ा, हालत स्थिर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को दिल का दौरा पड़ने की खबर है।

fallback

ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुम्बई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद काम्बली को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा। उनका इलाज लीलावति अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है।
42 साल के काम्बली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 एकदिवसीय मैच खेले हैं। जुलाई 2012 में काम्बली के दिल का ऑपरेशन हुआ था लेकिन इस खबर को गुप्त रखा गया था। शुक्रवार को काम्बली कार चलाकर चेम्बूर से बांद्रा जा रहे थे। इसी बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ा। सड़क पर तैनात एक महिला ट्रैफिक पुलिस काम्बली को लेकर लीलावती अस्पताल गई। गौर होकि वर्ष 2012 में कांबली की दो रक्त वाहिनियों की एंजियोप्लास्टी की गई थी।
अपनी बल्लेबाजी के लिए चर्चित रहे विनोद कांबली क्रिकेट से अलग होने के बाद टीवी शोज में नजर आते रहे हैं। विनोद कांबली स्कूली क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के साथ 664 रनों की तत्कालीन विश्व रिकॉर्ड साझेदारी के लिए जाने जाते हैं। हाल में सचिन के रिटायरमेंट के बाद कांबली ने कहा था कि उन्हें इस बात का दुख है कि सचिन ने विदाई भोज में न्योता नहीं दिया।

Trending news