केजरीवाल एक दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे: अन्ना हजारे
Advertisement
trendingNow173210

केजरीवाल एक दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे: अन्ना हजारे

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने रविवार को कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल के जीत से खुशी है और एक न एक दिन वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे।

fallback

नई दिल्ली/मुंबई : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने रविवार को कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल के जीत से खुशी है और एक न एक दिन वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। रालेगण सिद्धि में अन्ना हजारे ने संवाददाताओं से कहा, मुझे खुशी है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की जीत हुई है। एक दिन वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे।
उन्होंने कहा, केजरीवाल को दिल्ली में किसी भी पार्टी का सहयोग नहीं लेना चाहिए। चाहे उसे पूर्णबहुमत न मिले। परिणाम से पता चलता है कि लोग कांग्रेस को दंडित कर रहे हैं। दिल्ली के आंदोलन ने आप को मदद की है।
इसके पहले उन्होंने रालेगण सिद्धि में एक समाचार चैनल से कहा था, मुझे भरोसा है कि अरविंद केजरीवाल विपक्ष में अच्छा कार्य करेंगे और सरकार को सही दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित को हराना आसान काम नहीं था, लेकिन जनता ने अपना जनादेश दे दिया है।
दिल्ली की 15 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने मतगणना में कांग्रेस की हार के संकेत देखते हुए रविवार को इस्तीफा दे दिया। वह खुद अपनी सीट पर केजरीवाल से हार गई हैं। दीक्षित ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। (एजेंसी)

Trending news