पाकिस्तान से लाई गई 255 करोड़ की हेरोइन जब्त
Advertisement

पाकिस्तान से लाई गई 255 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के तरणतारण जिले में राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने आज 255 करोड़ रूपए से अधिक मूल्य की हेरोइन जब्त की जो तस्करी के माध्यम से पाकिस्तान से भारत लायी गयी थी।

चंडीगढ़ : पंजाब के तरणतारण जिले में राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने आज 255 करोड़ रूपए से अधिक मूल्य की हेरोइन जब्त की जो तस्करी के माध्यम से पाकिस्तान से भारत लायी गयी थी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों ने जिले के हरिके पट्टन इलाके में एक व्यक्ति को 51 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। उसका बाजार मूल्य 255 करोड़ रूपया है। उसने उसे दो बोरियों में रख रखा था। वह फाजिल्का जिले में चक सुवाह वाला का निवासी है।
आधिकारिक सूत्रों ने दावा किया इस प्रतिबंधित पदार्थ को तस्करी के माध्यम से पाकिस्तान से लाया गया है क्योंकि बोरियों पर उर्दू में मुहर और अन्य निशान हैं। अधिकारियों को आरोपी के पास से 42 कारतूस और दो मैगजीन भी मिले। (एजेंसी)

Trending news