आश्चर्यजनक: यहां के मंदिरों में 400 किलो सोना और 15,800 किलो चांदी
Advertisement

आश्चर्यजनक: यहां के मंदिरों में 400 किलो सोना और 15,800 किलो चांदी

हिमाचल के कुछ मंदिर सोने चांदी से भरे हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि हिमाचल के 29 प्रमुख मंदिरों के पास चार क्विंटल से अधिक सोना और 158 क्विंटल चांदी है।

आश्चर्यजनक: यहां के मंदिरों में 400 किलो सोना और 15,800 किलो चांदी

ज़ी मीडिया ब्यूरो

शिमला: हिमाचल के कुछ मंदिर सोने चांदी से भरे हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि हिमाचल के 29 प्रमुख मंदिरों के पास चार क्विंटल से अधिक सोना और 158 क्विंटल चांदी है। इन मंदिरों को 2011 से लेकर 2013 तक दान के रूप में 283.18 करोड़ रूपये नकद मिले। सिंह ने कहा कि ऊना जिले का चिंतपूर्णी मंदिर अपने 72 किलोग्राम सोने और 59 क्विंटल चांदी की बदौलत सबसे धनी मंदिर है। इस मंदिर को वर्ष 2011 से 2013 के बीच दान के रूप में 84.04 करोड़ रूपये नकद प्राप्त हुए।

अन्य धनी मंदिर ट्रस्टों में बिलासपुर का नैना देवी मंदिर, ज्वालामुखी, बृजेश्वरी देवी, कांगड़ा जिले का चामुंडा देवी मंदिर, शिमला जिले का भीमाकाली, सिरमौर जिले का महामाया बालासुंदरी और हमीरपुर जिले का बाबा बालक नाथ मंदिर शामिल है। नैना देवी मंदिर 48 किलोग्राम सोने और 56 क्विंटल चांदी की बदौलत दूसरा सबसे अमीर मंदिर है। इसे तीन वर्षो में 50.61 करोड़ रूपये का दान मिला। इन 29 मंदिरों को हिमाचल प्रदेश हिंदू सार्वजनिक धार्मिक संस्थान और 1984 के धर्मार्थ दान अधिनियम की अनुसूची-1 में शामिल किया गया है। 

Trending news