हिमाचल में बारिश के कारण 4 की मौत
Advertisement

हिमाचल में बारिश के कारण 4 की मौत

उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज बारिश हुई जिसके कारण हिमाचल प्रदेश में 4 लोगों की मृत्यु हो गई। पहाड़ी राज्य में बारिश के कारण कई स्थानों पर आम जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के कारण उत्तराखंड में भूस्खल में इजाफा हुआ जिसके कारण कई मार्ग और राजमार्ग अवरूद्ध हो गए। इन मार्गों में चार धाम यात्रा के तहत गढ़वाल हिमालय की श्रृंखलाओं में स्थित चर्चित चार गुफाओं की ओर जाने वाले मार्ग शामिल हैं।

नई दिल्ली : उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज बारिश हुई जिसके कारण हिमाचल प्रदेश में 4 लोगों की मृत्यु हो गई। पहाड़ी राज्य में बारिश के कारण कई स्थानों पर आम जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के कारण उत्तराखंड में भूस्खल में इजाफा हुआ जिसके कारण कई मार्ग और राजमार्ग अवरूद्ध हो गए। इन मार्गों में चार धाम यात्रा के तहत गढ़वाल हिमालय की श्रृंखलाओं में स्थित चर्चित चार गुफाओं की ओर जाने वाले मार्ग शामिल हैं।

 

दिल्ली में आज बारिश नहीं हुई लेकिन तापमान में हल्की गिरावट तथा आर्द्रता के स्तर में कमी के कारण लोगों को दिन में थोड़ी राहत महसूस हुई। अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा और आर्द्रता का स्तर 49 व 73 प्रतिशत के बीच बना रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कल शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल में बाढ़ के पानी में तीन लोग बह गए जबकि मंडी के लांगरू गांव में एक गौशाला में एक महिला दब गई।

कुल्लू के निचले पहाड़ी इलाकों, मंडी, हमीरपुर के और कांगड़ा जिले के कई भागों में बारिश के कारण भीषण भूस्खलन हुआ। बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ों के जमीन से उखड़ने और बिजली के पोल गिर जाने के कारण मार्ग अवरूद्ध हुए।

 

Trending news