रायगढ़ के पास समुद्र में मुंबई के 6 लोग डूबे

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरूड इलाके में एकादरा तट के पास रविवार सुबह छह लोग समुद्र में डूब गए।

अलीबाग (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरूड इलाके में एकादरा तट के पास रविवार सुबह छह लोग समुद्र में डूब गए।

मुरूड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में चेंबूर उपनगर के 15 लोग एक मिनी बस से पिकनिक मनाने के लिए आज सुबह तट पर गए।

उन्होंने बताया कि जब वे पिकनिक मना रहे थे तब उनमें से छह लोग तैरने के लिए निकले और डूब गए। पिकनिक मना रहे अन्य लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

कुछ घंटे के बाद तेज समुद्री लहर उठने पर एक शव तट पर आ गया। जब तक पुलिस वहां पहुंचती तट पर पांच और शव दिखे। अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुरूड सरकारी अस्पताल भेजा गया। इस मामले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.