असंभव शर्तें रखी गईं तो गठबंधन को चलाना मुश्किल : चव्हाण
Advertisement

असंभव शर्तें रखी गईं तो गठबंधन को चलाना मुश्किल : चव्हाण

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि अगर ‘असंभव’ शर्तें रखी जाती हैं तो अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन को चलाना मुश्किल हो जाएगा।

असंभव शर्तें रखी गईं तो गठबंधन को चलाना मुश्किल : चव्हाण

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि अगर ‘असंभव’ शर्तें रखी जाती हैं तो अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन को चलाना मुश्किल हो जाएगा।

पश्चिमी महाराष्ट्र के कराड़ में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए चव्हाण ने कहा, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने के लिए कांग्रेस राकांपा के साथ गठबंधन को जारी रखने की उत्सुक है।’ उन्होंने इसकी पुष्टि करने से इंकार कर दिया कि राकांपा ने शर्त रखी है कि सत्ता में आने पर आधे समय के लिए उसका मुख्यमंत्री होगा।

चव्हाण के कैबिनेट सहयोगी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चव्हाण इस मुद्दे पर कांग्रेस आलाकमान के साथ बातचीत कर रहे हैं तथा आज देर शाम इस बारे में फैसला किया जाएगा। चव्हाण ने कराड़ में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस शहर का विकास करेंगे जहां से वह चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं।

Trending news