हरियाणा के सीएम हुड्डा ने दो शादियां की हैं?
Advertisement

हरियाणा के सीएम हुड्डा ने दो शादियां की हैं?

हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

fallback

ज़ी मीडिया ब्यूरो
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने 11 नवम्बर 1992 को नई दिल्ली में दूसरी शादी रचाई थी और उनकी यह पत्नी हुड्डा से उनके बेटे रजत को पितृत्व अधिकार दिलाने के लिए अदालत में गई है। उन्होंने कहा है कि यह उनकी दूसरी शादी है जो बिल्कुल गैरकानूनी तरीके से की गई।
यह आरोप इंडियन नेशनल लोकदल के पार्टी अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भी कल पत्रकार वार्ता के दौरान लगाया। दोनों नेताओं ने कथित रूप से संबन्धित महिला के देहरादून की अदालत में पेश शपथ पत्र को आधार बनाते हुए यह मामला उठाया।
दोनों का आरोप है कि 1988-89 में कांग्रेस विपक्ष में थी, तब हुड्डा ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शशि से कथित तौर पर कहा कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेने जा रहे हैं। उन्होंने 11 नवम्बर 1992 को दिल्ली में शशि से शादी कर ली।
कहा गया है कि वर्ष 1994 में शशि से पुत्र रजत का जन्म हुआ। आरोप है कि बाद में शशि को जान से मारने की धमकी दी गई। शशि अजमेर चली गई और अब देहरादून लौट आई हैं, जहां उन्होंने प्रधान न्यायाधीश प्रथम की अदालत में 9 अक्टूबर 2013 को शपथपत्र पेश कर अपने पुत्र को पितृत्व का अधिकार दिलाए जाने की मांग की है।
किए गए दावों के मुताबिक 11 नवंबर, 1992 को भूपेंद्र सिंह ने दिल्ली में शशि के साथ बिरादरी के रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कर लिया। शशि ने अपनी शिकायत में बताया कि 1 फरवरी, 1994 को भूपेंद्र सिंह से शशि को एक बेटा हुआ जिसका नाम रजत है। महिला शशि की ओर से भूपेंद्र सिंह पर और भी कई आरोप लगाए गए हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news