दिल्ली में आज कुछ धुंधला धुंधला सा रहा मौसम

दिल्ली के लोग आज सुबह जब अपनी रजाइयों से निकलकर सिमटे सकुचाए से बाहर निकले तो चारों तरफ फैली धुंध की झीनी चादर ने उनका स्वागत किया। न्यूनतम तापमान 6.4 था, जो भरे जाड़े के इस मौसम के हिसाब से एक डिग्री कम था।

नई दिल्ली : दिल्ली के लोग आज सुबह जब अपनी रजाइयों से निकलकर सिमटे सकुचाए से बाहर निकले तो चारों तरफ फैली धुंध की झीनी चादर ने उनका स्वागत किया। न्यूनतम तापमान 6.4 था, जो भरे जाड़े के इस मौसम के हिसाब से एक डिग्री कम था।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दोपहर में आसमान कुछ खुल गया और गुनगुनी सी धूम निकल आई जबकि शाम में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 डिग्री सेल्सियस और 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम था। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.