दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का स्वागत किया
Advertisement

दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का स्वागत किया

भाजपा और कांग्रेस ने आज दिल्ली विधानसभा को भंग करने के संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्देश का स्वागत किया और कहा कि दिल्लीवासियों को तत्काल चुनी हुई सरकार मिलनी चाहिए। भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने एक बयान में कहा, ‘जहां तक भाजपा की बात है, जब भी उपराज्यपाल भाजपा को आमंत्रित करेंगे, हम हालात का आकलन करेंगे और उपराज्यपाल को यथासंभव जल्दी अपने फैसले के बारे में अवगत कराएंगे।’ दिल्ली कांग्रेस ने कहा कि वह नये सिरे से चुनावों के पक्ष में हैं।

नई दिल्ली : भाजपा और कांग्रेस ने आज दिल्ली विधानसभा को भंग करने के संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्देश का स्वागत किया और कहा कि दिल्लीवासियों को तत्काल चुनी हुई सरकार मिलनी चाहिए। भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने एक बयान में कहा, ‘जहां तक भाजपा की बात है, जब भी उपराज्यपाल भाजपा को आमंत्रित करेंगे, हम हालात का आकलन करेंगे और उपराज्यपाल को यथासंभव जल्दी अपने फैसले के बारे में अवगत कराएंगे।’ दिल्ली कांग्रेस ने कहा कि वह नये सिरे से चुनावों के पक्ष में हैं।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा ने कहा, ‘दिल्लीवासियों को तत्काल चुनी हुई सरकार मिलनी चाहिए। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब रही है। लोग जल और बिजली के संकट का सामना कर रहे हैं। इस हालात में सभी समस्याओं का हल नये सिरे से चुनाव कराने में ही है।’ शर्मा ने कहा, ‘संवैधानिक नियमों के अनुसार तुगलकाबाद, कृष्णानगर और महरौली विधानसभाओं के लिए उपचुनाव छह महीने के अंदर हो जाने चाहिए। उपचुनावों से बचने के लिए दिल्ली विधानसभा भंग की जानी चाहिए।’ उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली के मौजूदा हालात के लिए आप और कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार हैं।

Trending news