नोएडा : कुछ लड़कियों के साथ बुरा बर्ताव करने पर रोकने वाले तीन लोगों से बदला लेने के लिए 14 साल के एक लड़के ने कथित तौर पर अपने अपहरण की झूठी कहानी बना दी।
पुलिस अधीक्षक, नोएडा योगेश सिंह ने बताया कि लड़के का पता चल गया। यहां सेक्टर-22 में रहने वाले लड़के के पिता ने 14 अक्तूबर को सेक्टर-24 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनके बेटे को अगवा कर लिया गया है। लड़का चौरा रघुनाथपुर गांव के एक स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ता है।
सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि लड़का एक सोशल नेटवर्किंग साइट पर सक्रिय पाया गया जिसमें उसने दावा किया कि तीन लोगों ने उसका अपहरण कर चौरा रघुनाथपुर गांव के एक घर में बंद कर रखा है। पुलिस टीम ने इलेक्ट्रानिक तरीके से निगरानी रखते हुए उसे पकड़ लिया।
लड़के ने बाद में पुलिस के सामने इस बात का खुलासा कर दिया कि उसने तीनों लोगों को फंसाने के लिए उनके नाम लिये थे क्योंकि उन्होंने एक बार कुछ लड़कियों के साथ गलत बर्ताव करने पर उसे रोका था। (एजेंसी)
अपहरण
किशोर ने रची अपहरण की झूठी कहानी, पकड़ा गया
कुछ लड़कियों के साथ बुरा बर्ताव करने पर रोकने वाले तीन लोगों से बदला लेने के लिए 14 साल के एक लड़के ने कथित तौर पर अपने अपहरण की झूठी कहानी बना दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.