महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: बीजेपी के दो प्रत्याशी सर्वाधिक अमीर
Advertisement

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: बीजेपी के दो प्रत्याशी सर्वाधिक अमीर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे भाजपा के मोहित कम्बोज सर्वाधिक अमीर प्रत्याशी हैं और उनकी संपत्ति का मूल्य 353.53 करोड़ रुपये है। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग के समक्ष कम्बोज (30 वर्ष) ने जो हलफनामा दाखिल किया है उसमें उन्होंने 353.53 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति घोषित की है।

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे भाजपा के मोहित कम्बोज सर्वाधिक अमीर प्रत्याशी हैं और उनकी संपत्ति का मूल्य 353.53 करोड़ रुपये है। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग के समक्ष कम्बोज (30 वर्ष) ने जो हलफनामा दाखिल किया है उसमें उन्होंने 353.53 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति घोषित की है।

उनके हलफनामे में कहा गया है कि उन्होंने वर्ष 2003 में बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह शेयर और रीयल इस्टेट के कारोबार से जुड़े हैं। वह डिंडोषी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य विधानसभा के लिए किस्मत आजमा रहे 1,356 प्रत्याशियों में दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी भी भाजपा के ही हैं। पार्टी के मंगल प्रभात लोढ़ा (58) मालाबार हिल विधानसभा सीट से दूसरी बार निर्वाचित होना चाह रहे हैं और उनकी संपत्ति 198.61 करोड़ रुपये की है। विधि स्नातक लोढ़ा निर्माण कारोबार से संबद्ध हैं।

समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबु आजमी ने 156.11 करोड़ रूपये मूल्य की संपत्ति घोषित की है। वह मानखुर्द सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। माकपा के किदप्पिल नारायणन केशव ऐसे प्रत्याशी हैं जिनकी चुनाव आयोग के समक्ष घोषित संपत्ति का मूल्य सबसे कम है। अंधेरी (वेस्ट) लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे 46 वर्षीय केशव ने 15,936 रूपये मूल्य की संपत्ति घोषित की है। पेशे से समाजसेवी केशव ने केरल से सेकंड्री स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
अपराध जगत से राजनीति का रूख कर चुके अरूण गवली की पुत्री गीता गवली अखिल भारतीय सेना के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। बृहन मुंबई नगरनिगम में पार्षद गीता ने दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है और उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष अपनी 1.29 करोड़ रूपये की संपत्ति की घोषणा की है।

Trending news