एनसीपी के नेताजी ने जन्मदिन पर पहनी 4 किलो सोने से बनी कमीज

शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के निगम पार्षद पंकज पारिख अपने 45वें जन्मदिन पर 1.40 करोड़ रुपए मूल्य की चार किलो सोने की कमीज पहनकर सुखिर्यों में हैं। पंकज ने जन्मदिन के मौके पर सोने की कमीज ही नहीं बल्कि सोने की बेल्ट, सोने के फ्रेम का चश्मा और चांदी के जूते भी पहने थे।

एनसीपी के नेताजी ने जन्मदिन पर पहनी 4 किलो सोने से बनी कमीज

नासिक (महाराष्ट्र) : शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के निगम पार्षद पंकज पारिख अपने 45वें जन्मदिन पर 1.40 करोड़ रुपए मूल्य की चार किलो सोने की कमीज पहनकर सुखिर्यों में हैं। पंकज ने जन्मदिन के मौके पर सोने की कमीज ही नहीं बल्कि सोने की बेल्ट, सोने के फ्रेम का चश्मा और चांदी के जूते भी पहने थे।

यहां से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित येवला नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष एवं जिले के येवला सौदागर सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पंकज ने शुक्रवार को शहर के एक आभूषण विक्रेता की ओर से बनाई गई कमीज पहनकर अपने जन्मदिन का जश्न मनाया।

करीब 20 साल की उम्र में ही निगम पाषर्द बन चुके पंकज को बचपन से ही सोना बहुत पसंद है। अपना कारोबार भी चलाने वाले पंकज ने कहा, ‘जब मैं पहली कक्षा में पढ़ता था तो मैं सोने की अंगूठियां और सोने की चेन पहना करता था। मैं करीब दो किलो सोने के आभूषण पहनता हूं।’ इस साल अपने 45वें जन्मदिन को यादगार बनाने के मकसद से पंकज ने सोने की कमीज बनाने का ऑर्डर दिया था। जून के पहले हफ्ते से लगभग 19 कामगारों ने कमीज बनाने का काम शुरू किया और दो महीने में इस काम को पूरा किया।

पंकज हाल में यह कमीज पहनकर मुंबई के मशहूर सिद्धि विनायक मंदिर भी गए थे और वहां भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया था। उन्होंने कहा, ‘मैं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में अपना नाम देखना चाहता हूं।’ पिछले साल पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ के व्यापारी दत्ता फुगे 1.27 करोड़ रुपए में 3.3 किलो सोने की कमीज खरीदने की वजह से चर्चा में थे।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.