प्रीति-वाडिया केस : गैंगेस्टर रवि पुजारी के खिलाफ FIR दर्ज
Advertisement

प्रीति-वाडिया केस : गैंगेस्टर रवि पुजारी के खिलाफ FIR दर्ज

नेस-प्रीति मामले में मुंबई पुलिस ने गैंगेस्टर रवि पुजारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रवि पुजारी पर नेस वाडिया के पिता नुस्ली वाडिया को फोन पर धमकाने का आरोप है। नुस्ली को धमकी भरे कॉल को उनकी निजी सचिव ने रिसीव किया था। नुस्ली की सचिव ने रवि पुजारी की आवाज की पहचान की है जिसके बाद पुलिस ने पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्रीति-वाडिया केस : गैंगेस्टर रवि पुजारी के खिलाफ FIR दर्ज

मुंबई : नेस-प्रीति मामले में मुंबई पुलिस ने गैंगेस्टर रवि पुजारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रवि पुजारी पर नेस वाडिया के पिता नुस्ली वाडिया को फोन पर धमकाने का आरोप है। नुस्ली को धमकी भरे कॉल को उनकी निजी सचिव ने रिसीव किया था। नुस्ली की सचिव ने रवि पुजारी की आवाज की पहचान की है जिसके बाद पुलिस ने पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल, रवि पुजारी ने वाडिया परिवार को धमकी दी तो उस वक्त नुस्ली वाडिया के सेक्रेटरी ने फोन उठाया था। शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने सेक्रेटरी को तलब किया और क्राइम बैंक के डाटा बैंक से रवि पुजारी की आवाज पहचानने को कहा। 60 साल की इस महिला ने गैंगस्टर पुजारी की आवाज पहचान ली जिसके बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पुजारी ने वाडिया को पांच बार कॉल किया था। पुलिस के मुताबिक पुजारी ने वाडिया को प्रीति जिंटा मामले से दूर रहने को कहा और ऐसा न करने पर उऩ्हें परिणाम भुगतने की धमकी दी।

ज्ञात हो कि प्रीति जिंटा ने पिछले सप्ताह अपने बिजनेस पार्टनर नेस वाडिया पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मरीन ड्राइव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। एक समाचार पत्र के मुताबिक मुंबई पुलिस नेस वाडिया के खिलाफ छेड़खानी के आरोप को घूरने में बदलने की तैयारी में है। मरीन ड्राइव पुलिस के मुताबिक नेस वाडिया को किए गए ई मेल में प्रीति जिंटा ने उन्हें पीछा नहीं करने के लिए चेताया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम धारा 354 को धारा 354 डी में बदलने पर विचार कर रहे हैं। प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया को पीछा नहीं करने के लिए कहा था इसलिए धारा 354 डी लगाना सही होगा। सूत्रों के मुताबिक प्रीति जिंटा और नेस वाडिया कोर्ट के बाहर मामले को सुलझा सकते हैं। प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया के खिलाफ कमजोर धाराएं लगाने के लिए सहमति दी है।

 

 

Trending news