नाबालिग लड़के ने 62 साल की महिला के साथ किया बलात्कार
Advertisement

नाबालिग लड़के ने 62 साल की महिला के साथ किया बलात्कार

देश में शर्मसार कर देने वाली घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। खबर है कि 17 साल के नाबालिग लड़के ने 62 साल की औरत के साथ बलात्कार किया है।

हरदा (मध्यप्रदेश) : देश में शर्मसार कर देने वाली घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। खबर है कि 17 साल के नाबालिग लड़के ने 62 साल की औरत के साथ बलात्कार किया है। जिले के राहत गांव पुलिस थाने के डोमरा गांव में किशोर उम्र के एक लड़के ने 62 साल की एक औरत के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने आज घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना कल हुई। 17 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।
तिमारनी उपसंभागीय पुलिस अधिकारी शेष नारायण तिवारी ने संवाददाताओं से कहा कि वृद्ध महिला ने अपने गांव के रहने वाले किशोर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद उसकी चिकित्सा रिपोर्ट पुष्टि करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि लड़के ने महिला के घर पर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी पर आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। (एजेंसी)

Trending news