जलकर मरने वाली महिला ने राहुल गांधी को नहीं चूमा था : असम पुलिस
Advertisement

जलकर मरने वाली महिला ने राहुल गांधी को नहीं चूमा था : असम पुलिस

पुलिस ने इस बात से इंकार किया है कि असम में जलकर मरने वाली महिला ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को चूमा था। मीडिया रिपोर्टों में शनिवार को यह दावा किया गया।

fallback

ज़ी मीडिया ब्यूरो
गुवाहाटी : पुलिस ने इस बात से इंकार किया है कि असम में जलकर मरने वाली महिला ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को चूमा था। मीडिया रिपोर्टों में शनिवार को यह दावा किया गया।
एक समाचार चैनल के मुताबिक पुलिस अधीक्षक अमनजीत कौर ने कहा कि जिस महिला की जलने से मौत हुई, वह कांग्रेस की एक कार्यकर्ता है लेकिन वह राहुल की बैठक में उपस्थित नहीं थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले में जांच जारी है। कौर ने कहा कि पीड़िता बोंती चुतिया की मौत जलने से हुई जबकि उसका पति सोमेश्वर चुतिया भी 35 प्रतिशत तक जला है।
कौर ने कहा, `हमने लोगों से बात की है और हमें यह जानकारी मिली कि महिला हालांकि बुधवार को राहुल की बैठक में शरीक होने और उनसे बातचीत करने के लिए आई थी लेकिन किसी कारणवश वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई।`
इसके पहले मीडिया में रिपोर्ट आई कि असम के जोरहट में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को चूमने वाली महिला को उसके पति ने ही जलाकर मार डाला। रिपोर्ट के मुताबिक महिला के पति ने खुद को भी आग के हवाले कर लिया, लेकिन वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। रिपोर्ट की मानें तो महिला की ओर से राहुल गांधी को किस करने के बाद से ही पति-पत्नी दोनों में अनबन चल रही थी। कहा जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने से पहले पति और पत्‍नी में काफी कहासुनी भी हुई थी।
गौरतलब है कि असम के जोरहट में बुधवार को कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं से घिरे राहुल गांधी उस वक्त शरमा गए थे जब उनपर चौतरफा चुंबनों की बौछार होने लगी। महिलाओं के बीच बैठे राहुल गांधी फौरन उठ खड़े हुए। चेहरा शर्म से लाल हो गया। लेकिन राहुल गांधी को दिया गया किस उस महिला को भारी पड़ा और शनिवार को उसके पति ने कथित रूप से उसे जलाकर मार डाला।

Trending news