लापता मलेशियाई विमान की तलाश में 122 वस्तुएं देखी गईं

मलेशिया ने आज कहा कि दक्षिण हिंद महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हुए मलेशियाई एयरलाइन के विमान का पता लगाने में अब तक मिले सबसे विश्वसनीय सुराग के तौर पर उपग्रह के नए चित्रों में 122 अहम वस्तुएं दिखाई दी हैं।

कुआलालंपुर : मलेशिया ने आज कहा कि दक्षिण हिंद महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हुए मलेशियाई एयरलाइन के विमान का पता लगाने में अब तक मिले सबसे विश्वसनीय सुराग के तौर पर उपग्रह के नए चित्रों में 122 अहम वस्तुएं दिखाई दी हैं।
मलेशिया के कार्यवाहक परिवहन मंत्री हिशमुद्दीन हुसैन ने कहा कि फ्रांस द्वारा उपलब्ध कराये गये नये उपग्रह चित्रों में दक्षिण हिंद महासागर में पर्थ से करीब 2,557 किलोमीटर दूर 122 महत्वपूर्ण वस्तुएं दिखाई दीं। हिशमुद्दीन ने कहा कि ये वस्तुएं आकार में 1 मीटर से 23 मीटर तक की हैं और तस्वीरों को ऑस्ट्रेलिया भेज दिया गया है जो इस मामले में खोजबीन की अगुवाई कर रहा है।
मलेशियन रिमोट सेंसिंग एजेंसी (एमआरएसए) को फ्रांस से उपग्रह की नयी तस्वीरें प्राप्त हुई थीं। हिशमुद्दीन ने कहा कि ये तस्वीरें अब तक की सबसे विश्वसनीय सुराग हैं। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.