रूसी सैनिकों के साथ सेक्स नहीं करेंगी यूक्रेनी महिलाएं

रूस की ओर से क्रीमिया पर कब्जा करने की तमाम प्रयासों के बीच यूक्रेन बौखला उठा है। साथ ही महिलाओं में इसके प्रति काफी रोष है। रूस के कब्जे से नाराज यूक्रेनी महिलाओं के एक ग्रुप से रूस के खिलाफ एक अनोखा अभियान छेड़ दिया है।

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो
क्रीमिया : रूस की ओर से क्रीमिया पर कब्जा करने की तमाम प्रयासों के बीच यूक्रेन बौखला उठा है। साथ ही महिलाओं में इसके प्रति काफी रोष है। रूस के कब्जे से नाराज यूक्रेनी महिलाओं के एक ग्रुप से रूस के खिलाफ एक अनोखा अभियान छेड़ दिया है। उन्होंने रूसी सैनिकों के खिलाफ सेक्स स्ट्राइक पर जाने का फैसला किया है। इसके लिए बकायदा कैपेंन भी चलाई गई है, जिसमें कहा गया है कि यूक्रेनी महिलाएं रूसी सैनिकों के साथ सेक्स न करें।
इस अभियान में शामिल महिलाओं ने एक विशेष टी-शर्ट भी डिजाइन करवाई है। इस पर एक स्लोगन लिखा है `प्यार में गिरो, लेकिन रूसियों के साथ नहीं`। इस ग्रुप की फाउंडर कटरीना वैजाहिक ने कहा कि क्रीमिया में रूस की नीतियों के प्रति लोगों का ध्यान खींचने के लिए उन्होंने इस अभियान की शुरूआत की है। कैंपेन के दौरान वे टी-शर्ट्स को भी बेचेंगे और इससे होने वाली आय को यूक्रेन की सेना को देंगे। उधर, रूसी लोगों ने अपने ब्लॉग पर इस अभियान की निंदा की है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री को क्रीमिया के रूस में विलय पर हिचकिचाहट भरी प्रतिक्रिया को लेकर आलोचना का शिकार होने पर पद से हटना पड़ा।
गौरतलब है कि यूक्रेन की एकमात्र पनडुब्बी `जापोरिझझिया` ने रूस ने झंडा फहरा लिया था और उसके एक अन्य जहाज `शलावुतिच` को भी अपने कब्जे में ले लिया है। खबरों के अनुसार, यूक्रेन का कोई भी जहाज क्रीमिया से नहीं निकल पाया है। यूक्रेन के सभी युद्धपोत इसी तरह रूस के कब्जे में चले गए हैं।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.