माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन, 13 पर्वारोहियों की मौत

हिमस्खलन के एक दिन बाद बर्फ की ढेर में दबे एक शव के मिलने से माउंट एवरेस्ट पर पर्वतारोहण के अब तक के सबसे भयावाह हादसे में मरने वालों की तादाद आज 13 पहुंच गई।

काठमांडो : हिमस्खलन के एक दिन बाद बर्फ की ढेर में दबे एक शव के मिलने से माउंट एवरेस्ट पर पर्वतारोहण के अब तक के सबसे भयावाह हादसे में मरने वालों की तादाद आज 13 पहुंच गई। बचाव दल ने नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल कर्मियों और पवर्तारोहियों के साथ मिल कर आज सुबह बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने बर्फ के ढेर में दबे चार शेरपा गाईड को निकालने के लिए जब खुदाई की तो उन्हें एक शव मिला। इससे कल के हादसे में मरने वालों की तादाद 13 पहुंच गई। तीन शेरपा अब भी लापता हैं।
इस बीच, अधिकारियों ने हिमस्खलन में किसी के बचने की उम्मीद छोड़ दी है। हिमस्खलन उस वक्त शेरपाओं को बहा ले गया था जब वह उंचाई पर स्थित शिविरों की तरफ बढ़ रहे थे और विदेशी पर्वतारोहियों के लिए रास्ता खोद रहे थे। अगले माह पर्वतारोहण का सीजन शुरू हो रहा है। यह हिमस्खलन कल सुबह करीब 6 बज कर 45 मिनट पर लगभग 5,800 मीटर की उंचाई पर ‘पॉपकॉर्न फील्ड’ इलाके में हुआ। यह स्थान दुर्गम ‘खूंबू आइसफॉल’ के रास्ते में पड़ता है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.