कंबोडिया में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत
Advertisement

कंबोडिया में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत

राजधानी नाम पेन्ह के बाहरी इलाके में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान एक हेलीकॉप्टर के आज दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कंबोडिया के पांच सैनिकों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

नाम पेन्ह : राजधानी नाम पेन्ह के बाहरी इलाके में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान एक हेलीकॉप्टर के आज दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कंबोडिया के पांच सैनिकों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

रक्षा मंत्री टी बन्ह ने टेलीफोन पर कहा, हम दुर्घटना के कारणों का पता लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, पांच लोगों की मौत हो गयी है और एक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। मृतक सैन्य प्रशिक्षु थे।

बचाव दल और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर एक खाई में जलमग्न दिखाई दे रहा है।

Trending news