रूस के खिलाफ यूरोपियन यूनियन के नए प्रतिबंध

कई महीनों की हिचकिचाहट के बाद यूरोपीय संघ (ईयू) रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाने पर सहमत हो गया और उसने उम्मीद जताई कि इस ‘सख्त चेतावनी’ से यूक्रेन में उसके रूख में परिवर्तन होगा।

ब्रसेल्स : कई महीनों की हिचकिचाहट के बाद यूरोपीय संघ (ईयू) रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाने पर सहमत हो गया और उसने उम्मीद जताई कि इस ‘सख्त चेतावनी’ से यूक्रेन में उसके रूख में परिवर्तन होगा।

यूरोपीय संघ ने मास्को से साथ ही कहा कि उसे यूक्रेन को लेकर अपनी नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए। उधर, वाशिंगटन से मिली खबर के अनुसार, अमेरिका ने यूक्रेन के विद्रोहियों को मदद देने को लेकर मास्को पर दबाव बनाने के लिए आज वीटीबी सहित रूस के तीन प्रमुख बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिया। इन तीनों बैंकों पर सरकार का नियंत्रण है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.