हांगकांग में विशाल लोकतांत्रिक रैली, 511 लोग गिरफ्तार
Advertisement

हांगकांग में विशाल लोकतांत्रिक रैली, 511 लोग गिरफ्तार

हांगकांग में चीन के हस्तक्षेप से मुक्त लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम करने की मांग को लेकर हजारों लोगों द्वारा एक विशाल रैली निकाले जाने के एक दिन बाद आज पुलिस ने शहर के वित्तीय जिले में 500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों ने रैली के बाद भी शहर की मुख्य सड़क से हटने से इनकार कर दिया था।

हांगकांग में विशाल लोकतांत्रिक रैली, 511 लोग गिरफ्तार

हांगकांग : हांगकांग में चीन के हस्तक्षेप से मुक्त लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम करने की मांग को लेकर हजारों लोगों द्वारा एक विशाल रैली निकाले जाने के एक दिन बाद आज पुलिस ने शहर के वित्तीय जिले में 500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों ने रैली के बाद भी शहर की मुख्य सड़क से हटने से इनकार कर दिया था।

यह मार्च चीन द्वारा 1997 में ब्रिटेन से हांगकांग का नियंत्रण लेने के अवसर पर होने वाला वाषिर्क आयोजन था। चीन ने 50 साल के लिए हांगकांग को पर्याप्त स्वायत्तता देने का वायदा किया था।

लेकिन इसके निवासियों, खासकर युवाओं में इस बात को लेकर असंतोष बढ़ रहा है कि पश्चिमी शैली से उनके जीने के तौर तरीके को कठोर कम्युनिस्ट शासन में खत्म किया जा रहा है।

हांगकांग पुलिस द्वारा तड़के की गई इस धरपकड़ के बाद आशंकाएं बढ़ रही हैं क्योंकि मुख्यभूमि चीन के सुरक्षाबलों के विपरीत हांगकांग पुलिस का रवैया लोगों के साथ आम तौर पर कठोर नहीं रहता है।

पुलिस ने बताया कि मध्य व्यावसायिक जिले में गैर कानूनी रूप से एकत्र होने के आरोप में 511 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में ज्यादातर छात्र हैं जो कल की रैली में भाग लेने के बाद चैटर रोड पर जमे हुए थे। पुलिस का कहना है कि इस रैली में 98 हजार लोग शामिल हुए।

आयोजकों ने कहा कि 5 लाख 10 हजार लोग रैली में जुटे जो दशक में सबसे अधिक होने का अनुमान है। प्रदर्शनकारियों ने आज सुबह 8 बजे तक यहीं रूकने का संकल्प लिया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें तड़के करीब 3 बजे ही हटाना शुरू कर दिया।

 

Trending news