परमाणु ऊर्जा के विकास में वियतनाम को मदद देगी आईएईए
Advertisement

परमाणु ऊर्जा के विकास में वियतनाम को मदद देगी आईएईए

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) वियतनाम को परमाणु ऊर्जा संयत्र के निर्माण में सहायता प्रदान करेगी।

हनोई : अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) वियतनाम को परमाणु ऊर्जा संयत्र के निर्माण में सहायता प्रदान करेगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र परमाणु मामलों के निगरानी प्रमुख युकिया अमानो ने इस बात का आश्वासन दिया है। वियतनाम के उप प्रधानमंत्री फाम बिन्ह मिन्ह के आमंत्रण पर अमानो मंगलवार से शनिवार तक के लिए वियतनाम दौरे पर आए हैं।
आईएईए प्रमुख ने कहा कि एजेंसी संयत्रों के बुनियादी ढांचे के निर्माण, सुरक्षा और अन्य परमाणु संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए शीर्ष विशेषज्ञों का प्रतिनिधिमंडल वियतनाम भेजेगी। इसके अलावा एजेंसी हर साल एक प्रतिनिधिमंडल परमाणु ऊर्जा के अनुप्रयोगों में मदद करने के लिए वियतनाम भेजेगी। आईएईए प्रमुख ने कहा कि वर्तमान में विश्व के लगभग 30 राष्ट्रों और प्रदेशों में परमाणु ऊर्जा पर कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभी और भी राष्ट्रों के समूह में शामिल होने की उम्मीद है।

Trending news