जापान ने रूस पर लगाया प्रतिबंध

जापान ने मंगलवार को क्रीमिया संकट के संदर्भ में रूस के खिलाफ प्रतिबंध की घोषणा की है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है।

टोक्यो : जापान ने मंगलवार को क्रीमिया संकट के संदर्भ में रूस के खिलाफ प्रतिबंध की घोषणा की है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विदेश मंत्री फुमियो किशिडा ने कहा कि जापानी सरकार क्रीमिया में रविवार को कराए गए जनमत संग्रह को नहीं मानता, जिसमें 95 फीसदी से अधिक लोगों ने रूस में विलय के पक्ष में मतदान किया है।
किशिडा ने एक बयान जारी कर वीजा नियंत्रण में राहत, निवेश, अंतरिक्ष और जोखिमभरे सैन्य गतिविधियों से जुड़े समझौते से संबंधित वार्ता को स्थगित करने की घोषणा की है। क्रीमियाई संसद ने सोमवार को क्षेत्र की स्वतंत्रता से संबंधित प्रस्ताव पारित कर रूस से मांग की थी कि वह इसे नए निर्वाचक सदस्य की मान्यता प्रदान करे।
रूस के राष्ट्रपति कार्यलय के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रीमिया को संप्रभु और स्वतंत्र देश की मान्यता देने वाले आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.