ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री चर्चिल की बेटी का निधन
Advertisement

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री चर्चिल की बेटी का निधन

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल की सबसे छोटी पुत्री लेडी मेरी सोआमस का 91 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।

लंदन : ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल की सबसे छोटी पुत्री लेडी मेरी सोआमस का 91 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। उनके परिवार ने आज बताया कि बीमारी के बाद शनिवार शाम सोआमस का निधन अपने घर में हुआ। उस वक्त वह परिजनों से घिरी हुई थीं। सोआमस के पांच बच्चे हैं। उनके पति की मृत्यु 1987 में हो गयी थी।
उनके पुत्र व कंजरवेटिव सांसद निकोलस सोआमस ने अपनी मां के बारे में कहा कि वह बहुत ही उल्लेखनीय और असाधारण महिला थीं जिन्होंने बहुत बेहतर जीवन जीया। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लेडी सोआमस महज 17 साल की थीं और 18 वर्ष की उम्र में वह महिला सेना एग्जुलरी टेरिटोरियल सर्विस में भर्ती हो गयी थीं। उन्होंने रेडक्रास संस्था के लिए भी काम किया था। (एजेंसी)

Trending news